Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Odisha Train Accident : जायजा लेने हादसा स्थल पर पहुंची कांग्रेस की टीम, बचाव व राहत काम की सराहना

Odisha Train Accident : जायजा लेने हादसा स्थल पर पहुंची कांग्रेस की टीम, बचाव व राहत काम की सराहना

Odisha News Update, Bhubaneswar, Balasore, Congress Team Reached Train Accident Place , Praised Relief Works : पूर्व रेल राज्य मंत्री और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस की टीम रविवार को बालासोर में उस स्थान पर पहुंचे जहां भयानक ट्रेन दुर्घटना हुई थी। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्थिति का जायजा लेने के लिए ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करने के लिए अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस प्रभारी ए चेल्ला कुमार को नियुक्त किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को हुए इस भीषण ट्रेन हादसे में अब तक 288 यात्रियों की मौत हो चुकी है और 1000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ट्रेन यातायात व्यवस्था को फिर से बहाल करने के लिए 1000 लोगों की टीम घटनास्थल पर लगातार काम कर रही है।

राहत टीमों की सराहना

इस दौरान प्रेस से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि घटना के बाद जो भी कार्य होने चाहिए वो हो रहे हैं। मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि कोशिश नहीं की जा रही है, बिल्कुल कोशिश की जा रही है। मैं राहत टीमों की सराहना करना चाहता हूं। यह सारे कार्य घटना घटने के बाद हो रहे हैं। इस तरीके की तत्परता अगर घटना के पहले होती तो शायद हमें ये हादसा देखने को नहीं मिलता।

Share this:

Latest Updates