Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Old Gold Rate : क्या आप जानते हैं कि आज से 63 साल पहले चॉकलेट से भी सस्ता था गोल्ड, जानिए तब का रेट…

Old Gold Rate : क्या आप जानते हैं कि आज से 63 साल पहले चॉकलेट से भी सस्ता था गोल्ड, जानिए तब का रेट…

Know About Gold Rate History : हम सब जानते हैं कि पुराने जमाने से ही सोना हमारी संपत्ति का बड़ा आधार माना जाता रहा है। यह भारतीय परंपरा का हिस्सा रहा है। लोग अपने एक्स्ट्रा पैसों में से कुछ का इस्तेमाल सोना खरीदने के लिए करते ही हैं। सोने की कीमतें भारत में साल दर साल बढ़ी हैं। कुछ साल गिरावट के भी रहे, मगर अधिकतर सालों में इसमें तेजी दर्ज की गई। आज के समय में सोना 56-57 हजार रु की रेंज में है। पर क्या आप जानते हैं कि अब से 63 साल पहले सोने की कीमत क्या थी। नहीं तो आज हम आपको बताते हैं तब का रेट।

सोनार का पुराना बिल हो रहा वायरल

जान लें कि 1950 के दशक में सोना आज की कीमत से काफी सस्ता हुआ करता होगा। अब 1950 के दशक के एक सुनार के बिल की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है और आज हम जिस समय में जी रहे हैं, उसे देखते हुए सोने के लिए इतनी मामूली कीमतों (जो कि बिल में दर्ज हैं) से कई लोगों को आश्चर्य हो रहा है। वायरल हुए बिल की तस्वीर से पता चलता है कि आज की एक सिल्क चॉकलेट बार की कीमत उस समय यानी 1959 के सोने के रेट से अधिक है।

साल 1959 का है यह बिल

यह बिल 1959 में महाराष्ट्र राज्य में सोने और चांदी की कीमत को दर्शाता है। एक तोला या 11.66 ग्राम सोने की कीमत बिल में 113 रुपये के रूप बताई गई है। नंबर और कैल्कुलेशन के अनुसार 1 ग्राम सोने की कीमत होती थी (इस पुराने बिल के अनुसार) लगभग 10 रुपये। दस रुपये के नोट से आज आपको चॉकलेट का एक छोटा पैकेट ही मिल सकता है। यदि कैडबरी की सिल्क चॉकलेट की बात करें तो उसकी कीमत आज अमेजन पर 155 रु है यानी 1959 के रेट के अनुसार एक तौले सोने से भी अधिक। पिछली पुरानी कीमतों की तुलना में अब सोने की कीमत प्रति ग्राम 568 रुपये है। यदि हम इतने ही पैसे का उपयोग करते, जितना 1950 के दशक में एक ग्राम सोने को खरीदने के लिए करते, तो आज हम 500 ग्राम से अधिक सोना खरीद सकते हैं।

Share this:

Latest Updates