Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गांधी और शास्त्री जयंती पर मानव सेवा-केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

गांधी और शास्त्री जयंती पर मानव सेवा-केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

Dhanbad news: धनबाद की समाजसेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने महात्मा गांधी की जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में मंगलवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच हॉस्पिटल परिसर) में गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को भोजन कराया। संस्था के मुख्य संरक्षक बलविंदर सिंह छाबड़ा ने आज के भजन का खर्च उठाया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि कलयुग में नर सेवा ही नारायण सेवा है। छाबड़ा महीने में अपनी ओर से एक दिन के भोजन का खर्च उठाते हैं। संस्था के सदस्यों ने मिलकर ही गरीबों के लिए भोजन तैयार किया। यह संस्था के सदस्यों की बड़ी विशेषता है। आज के इस कार्यक्रम में केयर एंड सर्व फाउंडेशन सामाजिक संस्था के प्रभाष चंद्र, अध्यक्ष, राठिजी, संजय सजावट, अभय सिंह, दिलीप चौधरी, संदीप कुमार घोष, अमितजी और नीलकमल ख्वास ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।

IMG 20231003 WA0005

Share this:

Latest Updates