Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अफ्रीका के इस देश में शादी करने पर मिलती है दो दुल्हन यानी एक के साथ एक फ्री, अगर विरोध किया तो जाना पड़ सकता है जेल

अफ्रीका के इस देश में शादी करने पर मिलती है दो दुल्हन यानी एक के साथ एक फ्री, अगर विरोध किया तो जाना पड़ सकता है जेल

शादी विवाह को लेकर हर देश में अलग-अलग नियम और कानून होते हैं। इसी तरह से दक्षिण अफ्रीका के एक छोटे से देश इरीट्रिया में शादी विवाह को लेकर एक अजीब सा नियम बनाया गया है। यह नियम एकबारगी सबको हैरत में डाल देता है। वहां के कानून के मुताबिक जब कोई लड़का शादी करता है तो उसे एक नहीं दो दुल्हनों को साथ रखना पड़ता है। यानी एक के साथ एक दुल्हन फ्री। इतना ही नहीं अगर किसी युवक ने ऐसा करने से मना किया तो उसे पुलिस तुरंत जेल में डाल देती है। 

यहां के हर पुरुष को करनी पड़ती हैं दो शादियां

आपको बता दें कि अफ्रीका महाद्वीप का एक छोटा सा देश है इरीट्रिया। यहां पर हर आदमी को दो बार दूल्हा बनना पड़ता है। अगर यहां कोई शादी करने जा रहा हैं तो पहले यह कोशिश की जाती है कि एक साथ दो लड़कियों को पसंद कर ले और एक साथ दोनों से युवक सात फेरा ले ले। अगर लड़के ने ऐसा नहीं किया तो उसे कुछ दिन बाद फिर से दूसरी शादी करनी पड़ती है। लेकिन ज्यादातर लोग एक साथ ही दोनों शादियां कर लेते हैं। यदि कोई युवक दो शादी करने से इनकार करता है तो देश के कानून के मुताबिक उसे सजा के तौर पर जेल भेज दिया जाता है।

इस देश में लड़कियों की संख्या पुरुषों से दोगुनी है

इरिट्रिया में यह कानून महिलाओं की आबादी को देखकर बनाया गया है। इस देश में महिलाओं की संख्या पुरुषों से दोगुनी है। लड़कियां कुंवारी न रह जाए इसका ध्यान रखते हुए देश में ऐसा कानून बनाया गया है। गौरतलब है कि इरीट्रिया का इथियोपिया से युद्ध चलते रहता है। चुकी यहां के पुरुष युद्ध में मारे जाते हैं। इस कारण वहां पुरुषों की संख्या कम होती जा रही है। वही लड़कियां युद्ध में नहीं जाती हैं। इस कारण उनकी संख्या ज्यादा है। देश की कोई महिला बिना ब्याही न रह जाए इसलिए वहां की सरकार ने यह नियम बनाया है। बताते चलें कि भारत में हिंदू मैरेज एक्ट के तहत सिर्फ एक शादी करने की इजाजत है। अगर यहां दूसरी शादी करते हैं तो तलाक लेकर कर सकते हैं। बिना तलाक लिए शादी करने पर भारत में कड़ी सजा का प्रावधान है।

Share this:

Latest Updates