Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राखी के दिन भाई ने देखी बहन की लाश तो रह गया सन्न, इतनी छोटी सी गलती ने…

राखी के दिन भाई ने देखी बहन की लाश तो रह गया सन्न, इतनी छोटी सी गलती ने…

Kanpur news, UP news : यूपी के कानपुर से रक्षाबंधन के दिन अत्यंत पीड़ा दायक घटना हुई। बहन ने राखी बांधने की जिद की और भाई ने राखी नहीं बंधवाई। बाद में आकर बंधवाने की बात कही तो बहन ने छत पर डाल जाकर फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार भाई शोभित ननिहाल जा रहा था तो बहन शुभी ने राखी बंधवाने को कहा था लेकिन उसने मना कर दिया, इसी बात से वह दुखी हो गई थी। शुभी कुड़नी के एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा थी। एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि भाई की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छत पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली बहन

20 साल के शोभित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से उसकी अपनी छोटी बहन 14 वर्षीय शुभी से मामूली बात को लेकर अनबन चल रही थी। सोमवार को राखी के दिन उसे अपनी मां को लेकर नौनिहाल जाने वाला था। इसलिए उसने कहा कि अभी भद्रा चल रही है लौटकर बंधवाएगा। शुभी ने जिद की तो वह उसे डांटते हुए मां को लेकर बाइक से निकल गया। घर पर शुभी और उससे बड़ी बहन थी। शोभित के अनुसार जब उसने राखी बंधवाने से मना कर दिया तो बहन ने गुस्से में फांसी लगा ली। शाम को घर लौटा भाई जब छत पर गया तो उसका शव फंदे से लटकता देखा तो कोहराम मच गया।

Share this:

Latest Updates