Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री के निर्देश पर टनल में फंसे झारखण्डी श्रमिकों की कुशलता की ली जा रही है जानकारी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर टनल में फंसे झारखण्डी श्रमिकों की कुशलता की ली जा रही है जानकारी

 चार श्रमिकों की पारिवारिक जानकारी श्रम अधीक्षक और जिला प्रशासन, गुमला ने की सत्यापित

Ranchi news : तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल हादसे में झारखण्ड सहित अन्य राज्यों के कुछ श्रमिकों के फंसे होने की सूचना 22 फरवरी 2025 को मिली। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने तेलंगाना सरकार से सम्पर्क किया है।

टनल में गुमला के अलावा उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के श्रमिक फंसे हुए हैं। फिलहाल, एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है। नियंत्रण कक्ष ने एएलओ नागरकुरनूल से सम्पर्क किया। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम टनल में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन अभी तक श्रमिकों से कोई सम्पर्क स्थापित नहीं हो सका है। टनल के अन्दर की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पायी है।

IMG 20250223 WA0004 1

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार गुमला के विभिन्न बधिमा (पालकोट),  कुम्बा टोली (घाघरा), खटंगा-कोबी टोली (रायडीह), और करुंदी (गुमला प्रखंड) निवासी श्रमिकों की पारिवारिक जानकारी श्रम अधीक्षक और जिला प्रशासन, गुमला द्वारा रविवार को सत्यापित की गयी। सत्यापन के दौरान परिजनों ने बताया कि सभी श्रमिक 03-04 वर्षों से तेलंगाना में कार्यरत थे। वे अपनी स्वेच्छा से वहां गये थे। वे वर्ष में एक बार अपने गांव आते-जाते रहते थे। हादसे की खबर से परिजन अत्यन्त चिन्तित हैं तथा अपने प्रियजनों की सुरक्षित वापसी की कामना कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने परिजनों से धैर्य बनाये रखने की अपील की है। उपायुक्त गुमला द्वारा लगातार स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

Share this:

Latest Updates