Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अमेरिकी प्रतिबंधों पर विदेश मंत्रालय ने कहा- भारतीय कम्पनियां नहीं कर रहीं कानून का उल्लंघन

अमेरिकी प्रतिबंधों पर विदेश मंत्रालय ने कहा- भारतीय कम्पनियां नहीं कर रहीं कानून का उल्लंघन

New Delhi news : भारत ने शनिवार को अमेरिका द्वारा भारतीय कंपनियों और नागरिकों पर लगाये गये प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इन्होंने किसी भी भारतीय कानून का उल्लंघन नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने रूस की तरफ से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में प्रयोग किये जा रहे कुछ सैन्य उपकरणों के निर्माण से जुड़ी सामग्री सप्लाई करने का आरोप लगाते हुए 19 भारतीय कम्पनियों और दो लोगों पर प्रतिबंध लगाया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत में रणनीतिक व्यापार और अप्रसार नियंत्रण सम्बन्धी व्यापक नियमावली एवं नियामक ढांचा मौजूद है। इसके अलावा भारत तीन प्रमुख बहुपक्षीय अप्रसार निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं वासेनार व्यवस्था, ऑस्ट्रेलिया समूह और मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था का भी सदस्य है। साथ ही, संयुक्त राष्ट्र की अप्रसार निर्यात सम्बन्धी प्रस्ताव का भी पालन करता आया है।
उन्होंने कहा कि यह कम्पनियां किसी भी भारतीय कानून का उल्लंघन नहीं कर रही हैं। इसके बावजूद भारत की स्थापित अप्रसार साख को ध्यान में रखते हुए हम इन कम्पनियों को जागरूक कर रहे हैं और साथ ही कुछ उपाय भी सुझा रहे हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में भारत अमेरिकी पक्ष से बातचीत कर रहा है, ताकि मुद्दों को सुलझाया जा सके।

Share this:

Latest Updates