Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विजय दिवस पर सेना प्रमुख ने कहा…

विजय दिवस पर सेना प्रमुख ने कहा…

▪︎ ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों बख्शा नहीं जाएंगे
Drash News : भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शनिवार को कारगिल युद्ध स्मारक पर कहा कि आॅपरेशन सिन्दूर के दौरान की गई सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान के लिए स्पष्ट संदेश थी कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जायेगा। यह पहलगाम आतंकी हमले का जवाब भी था, जो पूरे देश के लिए गहरा घाव था। इस बार भारत ने दिखाया कि जवाब निर्णायक होगा।

सेना प्रमुख ने विजय दिवस पर सभा को सम्बोधित किया

विजय दिवस पर एक सभा को सम्बोधित करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि दुश्मन को कड़ी प्रतिक्रिया देना भारत द्वारा स्थापित नयी सामान्य स्थिति है। उन्होंने कहा कि देशवासियों द्वारा दिखाये गये विश्वास और सरकार द्वारा दी गयी खुली छूट के कारण भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। जो भी शक्ति भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को चुनौती देने या लोगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगी, उसे करारा जवाब दिया जायेगा।

सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया था

जनरल द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान सेना ने पाकिस्तान में नौ महत्त्वपूर्ण आतंकवादी ठिकानों को बिना किसी नुकसान के ध्वस्त कर दिया। ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को प्रभावी ढंग से निशाना बना कर भारत ने निर्णायक जीत हासिल की। सेना ने आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया और निर्णायक जीत हासिल करने के लिए पाकिस्तान के अन्य आक्रामक प्रयासों को भी विफल कर दिया।

उन्होंने कहा कि 08 और 09 मई को पाकिस्तानी कार्रवाई का प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया। हमारी सेना की वायु रक्षा एक अभेद्य दीवार की तरह खड़ी थी, जिसे कोई भी मिसाइल या ड्रोन भेद नहीं सकता था। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना दुनिया में एक महत्त्वपूर्ण ताकत बनने की राह पर है। रुद्र, एक पूरी ब्रिगेड की स्थापना की जा रही है जिसके लिए कल मंजूरी दी गयी है। इसके तहत हमारे पास रसद और युद्ध सहायता प्रदान करने के लिए एक ही स्थान पर पैदल सेना, मशीनीकृत पैदल सेना, बख्तरबंद इकाइयां, तोपखाने, विशेष बल और मानव रहित हवाई इकाइयां होंगी।

एक विशेष स्ट्राइक फोर्स भैरव लाइट कमांडो यूनिट का गठन किया

सेना ने एक विशेष स्ट्राइक फोर्स भैरव लाइट कमांडो यूनिट का गठन किया है, जो सीमा पर दुश्मन को चौंकाने के लिए हमेशा तैयार है। द्विवेदी ने कहा कि हर पैदल सेना बटालियन में अब एक ड्रोन प्लाटून है। तोपखाने में शक्तिबान रेजिमेंट का गठन किया गया है, जो ड्रोन, काउंटर-ड्रोन और लोइटर गोला-बारूद से लैस होगी। हर रेजिमेंट में इन चीजों से लैस एक कम्पोजिट बैटरी होगी। सेना प्रमुख ने कहा कि आनेवाले दिनों में हमारी क्षमता कई गुना बढ़ जायेगी, क्योंकि हम सेना की वायु रक्षा प्रणालियों को स्वदेशी मिसाइलों से लैस कर रहे हैं।

यह केवल एक सेना दिवस नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक उत्सव है

पिछले साल रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति को याद करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि शीर्ष नेताओं की उपस्थिति दर्शाती है कि यह केवल एक सेना दिवस नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक उत्सव है। उन्होंने कहा कि बफीर्ली चोटियों पर वीरों द्वारा दिये गये बलिदानों के कारण ही राष्ट्र सुरक्षित है। हम उनके समर्पण और दृढ़ संकल्प को याद करते हैं और उन वीर नायकों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी, ताकि हम सम्मान के साथ शांतिपूर्ण जीवन जी सकें।

Share this:

Latest Updates