Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद विधानसभा के लिए एक अभ्यर्थी ने किया नॉमिनेशन, 20 अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन पत्र

धनबाद विधानसभा के लिए एक अभ्यर्थी ने किया नॉमिनेशन, 20 अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन पत्र

Dhanbad News : बुधवार को धनबाद विधानसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार  जनक शाह गोंड ने 40 धनबाद विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी  राजेश कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी करने के दूसरे दिन 20 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे।

आज 38 सिंदरी विधानसभा के लिए सामान्य वर्ग के 1, 39 निरसा के लिए सामान्य वर्ग व अनुसूचित जाति/ जनजाति के एक-एक, 40 धनबाद के लिए सामान्य वर्ग के 4 व अनुसूचित जाति / जनजाति का 1, 41 झरिया विधानसभा के लिए सामान्य वर्ग में 3, 42 टुंडी के लिए सामान्य वर्ग व अनुसूचित जाति/ जनजाति के तीन-तीन तथा 43 बाघमारा विधानसभा के लिए सामान्य वर्ग में 3 अभ्यर्थियों ने  पत्र खरीदे।

Share this:

Latest Updates