Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जापान में मिले दो हजार साल पुराने एक लाख सिक्के 

जापान में मिले दो हजार साल पुराने एक लाख सिक्के 

One lakh coins two thousand years old found in Japan, International news, Global launch, Japan incident : माएबाशी। जापान की राजधानी टोक्यो से 60 मील दूर स्थित माएबाशी शहर में खुदाई के दौरान वैज्ञानिकों को एक लाख से अधिक प्राचीन सिक्के मिले हैं। यह खुदाई एक कंस्ट्रक्शन साइट पर हो रही थी। सिक्कों के बारे में बताया जाता है की ये दो हजार साल पुराने हैं। 

फैक्ट्री की जगह पर मिला किरू का खजाना

बताते हैं कि फैक्ट्री निर्माण के लिए यह खुदाई हो रही थी, जहां यह खजाना मिला है। वैज्ञानिक इन प्राचीन सिक्कों की जांच कर रहे हैं। जाती एक रपट में बताया गया है कि अब तक केवल 334 सिक्कों की ही जांच हो पाई है। इनमें सबसे प्राचीन सिक्का चीन का है। बताया जाता है कि यह सिक्का 175 ईसा पूर्व का है, जबकि इनमें सबसे नया सिक्का 1265 ईस्वी का है। 

तेरहवीं शताब्दी के सिक्के

सिक्कों को 1,060 बंडलों में से खोजा गया है। हर बंडल में लगभग 100 सिक्के थे। इसमें चीनी शिलालेख वाले बनलियांग सिक्के भी शामिल थे, जो लगभग 2200 साल पहले चीन में बनाए गए थे। मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में इतिहास के एसोसिएट प्रोफेसर एथन सेगल ने बताया कि इस तरह के सिक्के, खासकर मध्ययुगीन काल (13वीं से 16वीं शताब्दी) में कभी पूरे जापान में पाए जाते थे।

Share this:

Latest Updates