Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद के बरवाअड्डा स्थित तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

धनबाद के बरवाअड्डा स्थित तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

Dhanbad News : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र सुसनीलेवा स्थित मंडल तालाब में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान राज नगर भेलाटांड़ निवासी जे पी सिंह के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार जे पी सिंह का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था और उनकी मौत खुदकुशी से जोड़कर देखा जा रहा है। शुक्रवार शाम को जेपी सिंह तालाब में डूब गए थे और आज रविवार को काफी खोजबीन के बाद गोताखोरों ने उनका शव तालाब से निकाला. मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जे पी सिंह का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था और वह अक्सर तनाव में रहते थे। उन्होंने बताया कि जेपी सिंह की मौत खुदकुशी से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही सही कारण का पता चलेगा।

Share this:

Latest Updates