Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Indian Market में जल्द आ रहा OnePlus Nord 3 5G मोबाइल, जानिए आपके बजट में किस तरह…

Indian Market में जल्द आ रहा OnePlus Nord 3 5G मोबाइल, जानिए आपके बजट में किस तरह…

National News Update, OnePlus Nord 3 5G  Launching Soon : भारत के बाजार में जल्द लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord 3 5G मोबाइल। इसे OnePlus Nord 2 का सक्सेसर कहा जा रहा है, जिसे कंपनी ने जुलाई 2021 में लॉन्च किया था। हाल ही में OnePlus Nord 3 5G फोन को BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। लीक्स में सामने आ चुका है कि फोन जून के मध्य तक भारत में लॉन्च हो सकता है। अब लेटेस्ट अपडेट इसके जल्द लॉन्च को और पुख्ता करता है। एक टिप्स्टर ने इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। 

यह भारत में 30 हजार रुपये से 40 हजार रुपये के बीच की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

भारतीय वेबसाइट पर मोबाइल Spot

OnePlus Nord 3 5G को कथित तौर पर कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर देखा गया है। OnePlus वेबसाइट पर फोन स्पॉट हुआ है और कहा जा रहा है कि यह बहुत जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है यानी इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि फोन मई के अंत तक भी भारत में आ सकता है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने बताया है कि फोन को OnePlus India पर स्पॉट किया गया है। इतना ही नहीं, भारत में कंपनी इस फोन के साथ Nord Buds 2r भी लॉन्च करने वाली है, ऐसा कहा गया है।

इस 5जी की खासियत की संभावना

OnePlus Nord 3 5G भारत में किन स्पेसिफिकेशंस के साथ आएगा, कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अभी तक जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं, उनके मुताबिक इसमें 6.7 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। डिवाइस MediaTek Dimensity 9000 5G चिप से लैस हो सकता है। इसमें 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज आ सकती है।

Share this:

Latest Updates