Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Open Killing : … और देखते ही देखते अपराधियों ने दो बहनों को गोलियों से भून डाला, आए थे भाई को मारने, मगर…

Open Killing : … और देखते ही देखते अपराधियों ने दो बहनों को गोलियों से भून डाला, आए थे भाई को मारने, मगर…

National News Update, New Delhi, RK Puram, Two Sisters Killed : रविवार की सुबह-सुबह देश की राजधानी दिल्ली से अत्यंत सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां आरके पुरम में अज्ञात हमलावरों ने दो बहनों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना यहां की अंबेडकर बस्ती में हुई। मृतक महिलाओं की पहचान पिंकी (30 साल) और ज्योति (29 साल) के तौर पर हुई है।

हमलावरों की तलाश कर रही पुलिस

मर्डर की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि हमलावर पैसों के लेनदेन को लेकर महिलाओं के भाई को मारने आए थे। लेकिन, घर के बाहर ही दोनों बहनों को गोली मारकर फरार हो गए। साउथ वेस्ट दिल्ली के DCP मनोज सी ने बताया कि गोली लगने पर दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस फिलहाल हमलावरों की तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाल रही है।

Share this:

Latest Updates