Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Open Murder : हाजीपुर गोल्ड लूटकांड के आरोपी को दिनदहाड़े गोलियों से भूना

Open Murder : हाजीपुर गोल्ड लूटकांड के आरोपी को दिनदहाड़े गोलियों से भूना

Bihar Update News, Hajipur, Gold Loot Accused Murder In Daylight : बिहार के हाजीपुर में सबसे बड़े गोल्ड लूट कांड के आरोपी युसूफ कौशल उर्फ हनी राज को सोमवार को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। गैंगवार में बदमाशों ने हनी राज का पीछा कर उसे ताबड़तोड़ 7 गोलियां मारी। मौके पर ही उसका दम निकल गया। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। गौरतलब है कि बाग दुल्हन निवासी नियाज कौशल का बेटा युसूफ कौशल उर्फ हनी राज 55 किलो गोल्ड लूट केस में आरोपी था। वह 6 महीने पहले ही जेल से छूट कर घर आया था। 

दो बाइक सवार अपराधियों ने पीछा कर मारा

वीडियो में दिख रहा है कि हनी राज पैदल जा रहा था, तभी दो बाइक से 4 बदमाश पहुंचते हैं। उनके हाथ में गन है। उन्हें देखते ही वो भागता है, बाइक छोड़कर अपराधी उसका पीछा करते हैं। बदमाशों ने आरएन कॉलेज के सामने उस पर फायरिंग कर देते हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। दोस्त पवन ने इलाज के लिए युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद परिजन को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है

Share this:

Latest Updates