Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

खुली पोल : युवतियों के साथ ठुमके लगाते और चुम्बन लेते रंगीला बाबा का तस्वीर वायरल

खुली पोल : युवतियों के साथ ठुमके लगाते और चुम्बन लेते रंगीला बाबा का तस्वीर वायरल

Bhuvneshwar news : ओडिशा में कैवल्य जानी नामक एक बाबा इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, उनसे संबंधित अश्लील तस्वीरें वायरल होने के बाद अब अश्लील नृत्य का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बाबा कुछ युवतियों के साथ डीजे की धुन पर नृत्य करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले उनकी रोमांटिक तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं, जिसमें बाबा एक युवती को गले लगाते और उसका चुंबन लेते नजर आ रहे हैं।

बाबा हिरासत में, युवती के अपहरण का लगा है आरोप

बहरहाल, बाबा पर ढेंकानाल जिले की एक 23 वर्षीय युवती के अपहरण का आरोप भी लगा है। युवती के पिता की शिकायत पर इस मामले की जांच कर रही ढेंकानाल जिले की पुलिस ने शनिवार को बाबा को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। हालांकि, पुलिस को आश्रम से कोई युवती नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शनिवार की ही देर रात खुर्दा इलाके में छापेमारी कर युवती का रेस्क्यू किया। इधर, अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती का सच में अपहरण हुआ था या वह अपनी मर्जी से गई थी। पुलिस इस मामले में जांच की बात कह बहरहाल कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।

लाल-पीली धोती में देते हैं दर्शन, मनोकामना पूरी करने का करते हैं दावा

कैवल्य जानी नामक इस बाबा का आश्रम कटक जिले के टिगिरिया थाना अंतर्गत बाहरबिला में है। बाबा अपने समर्थकों के साथ वहीं रहते हैं। हर दिन बाबा के चाहने वालों की भीड़ लगती है। लाल और पीले रंग की धोती पहने बाबा भक्तों को दर्शन देते हैं और उनकी मनोकामना पूरी करने का दावा करते हैं।

Share this:

Latest Updates