Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Operation sindoor : भारतीय सेना ने पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के हमलों को किया विफल

Operation sindoor : भारतीय सेना ने पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के हमलों को किया विफल

New Delhi news : भारत की सेना कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने गुरुवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात को पूरी पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों से कई हमले किये। इन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया गया। भारतीय सेना के एडीजी (पीआई) ने शुक्रवार की सुबह अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। इसमें कहा गया कि पाकिस्तान के सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते का कई बार उल्लंघन किया।

भारतीय सेना की इस ‘एक्स’ पोस्ट में कहा गया कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने 08-09 मई की मध्य रात्रि पूरी पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किये। पाकिस्तान के सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन भी किया। ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल करते हुए संघर्ष विराम उल्लंघन के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना राष्ट्र की सम्प्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जायेगा।

Share this:

Latest Updates