Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या का है जवाब है ‘आपरेशन सिन्दूर’ : अमित शाह

पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या का है जवाब है ‘आपरेशन सिन्दूर’ : अमित शाह

New Delhi : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ‘आपरेशन सिन्दूर‘ पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या के प्रति भारत की प्रतिक्रिया है।

केन्द्रीय गृहमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स्’ पर आज कहा कि हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। आॅपरेशन सिन्दूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या के प्रति भारत की प्रतिक्रिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘आपरेशन सिन्दूर‘ पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘विश्व को आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता दिखानी होगी।’

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आंतकवादियों ने 26 नागरिकों की हत्या कर दी थी। भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ‘आॅपरेशन सिन्दूर’ चला कर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जेवाले जम्मू और कश्मीर में नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बना कर नष्ट कर दिया।

Share this:

Latest Updates