Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सैम पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार, कांग्रेस ने किया किनारा

सैम पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार, कांग्रेस ने किया किनारा

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news  : इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रौदा की टिप्पणी ‘पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, दक्षिण में लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं’ से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। सैम पित्रौदा का यह बयान विपक्षी गठबंधन ने उनका निजी बयान बताया है।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रौदा ने विरासत कर के बाद एक और विवादास्पद बयान दिया है। सैम पित्रौदा ने कहा है, ‘पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, दक्षिण में लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं’, इसके बावजूद हम एक हैं ।

इसके बाद बुधवार को कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर एक साझा पोस्ट में लिखा कि ‘सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता को बताने के लिए जिन उपमाओं का इस्तेमाल किया है, वे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं।’

जयराम ने यह भी कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से पूरी तरह असहमत है और अस्वीकार करती है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि ‘सैम पित्रोदा के बयान का विपक्षी गठबंधन का कोई नेता समर्थन नहीं करता है।’

शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने पित्रोदा के बयान पर कहा, ‘मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके मुद्दे को देश का मुद्दा बनाया जा रहा है। हम इसमें कुछ नहीं कर सकते और न ही यह कोई मुद्दा है और न ही यह देश पित्रोदा के बयान पर प्रतिक्रिया देना चाहता है।’ डीएमके नेता टीकेएस एलानगोवन ने पित्रोदा के बयान पर कहा, ‘यह हमारा बयान नहीं है। हम सब साथ हैं। यहां कई धर्म, संस्कृति, भाषाएं हैं, लेकिन हमने कभी भारत के लोगों में भेद नहीं किया। हम भाषा और संस्कृति की समानता की बात करते हैं और यह मानते हैं कि भारत के हर राज्य में रहने वाले लोग समान हैं।

विवादित बयान के बाद सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख का पद छोड़ा

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने बुधवार को अपने एक विवादित बयान के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’ 

पूर्वोत्तर का अपमान करने पर सैम पित्रोदा के खिलाफ दर्ज कराएंगे केस: बीरेन सिंह

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह पूर्वोत्तर के लोगों के बारे में गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायेंगे।

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने भारतीय नागरिकों को चेहरे के आधार पर बांटा है। उन्होंने सैम की टिप्पणियों को नस्लवादी और गैरजिम्मेदाराना बताते हुए निन्दा भी की और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया। बीरेन सिंह ने कहा कि उत्तर-पूर्व के नागरिक खुद को चीनी नहीं, बल्कि वफादार भारतीय मानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैम पित्रोदा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए वह पहले ही वकीलों से सलाह ले चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाने का भी आरोप लगाया।

Share this:

Latest Updates