Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नेता प्रतिपक्ष का काफिला रोकने के विरोध में विपक्ष ने किया लोकसभा से बहिर्गमन

नेता प्रतिपक्ष का काफिला रोकने के विरोध में विपक्ष ने किया लोकसभा से बहिर्गमन

New Delhi News: नेता विपक्ष राहुल गांधी का काफिला गाजीपुर बॉर्डर पर रोके जाने के विरोध में बुधवार को विपक्षी सदस्यों ने कांग्रेस के नेतृत्व में लोकसभा से बहिर्गमन किया।
कांग्रेस सदस्य मोहम्मद जावेद ने शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर राहुल गांधी को रोके जाने के घटनाक्रम पर कहा कि उनके नेता पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताने के लिए जा रहे थे।
कांग्रेस के साथ बहिर्गमन करने में समाजवादी पार्टी, द्रमुक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य रहे। जावेद ने शून्य काल में बिहार के किशनगंज में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) की मांग की। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी का विषय रखा।
कांग्रेस और विपक्षी सांसदों ने जावेद का समर्थन किया, जबकि सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विरोध किया। शोर-शराबे के बीच विपक्षी नेताओं ने सदन से बहिर्गमन किया।

राहुल गांधी की सम्भल यात्रा महज दिखावा : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सम्भल दौरे को महज दिखावा बताया। उनके मुताबिक राहुल गांधी राजनीतिक विवशताओं के कारण ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने सपा नेता रामगोपाल यादव के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस औपचारिकता नहीं, बल्कि विवशता निभा रही है।
बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तर प्रदेश के संवेदनशील इलाकों का दौरा करने का प्रयास उनकी लाचारी का संकेत है। यह इंडिया गंठबंधन को अपने साथ न रख पाने की हताशा के कारण किया गया है। यह प्रयास कांग्रेस और सपा के बीच अपने मूल वोटबैंक को वापस पाने की होड़ से प्रेरित था। कांग्रेस को इस मुद्दे से जरा भी सहानुभूति नहीं है।
उन्होंने कहा कि संसद में विपक्षी एकता बिखरती दिख रही है। इस बार अलग-अलग मुद्दों पर इंडिया गठबंधन के दलों ने नोटिस दी। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि कल राज्यसभा में नियम 267 के खिलाफ 42 नोटिस जारी की गयी। दिलचस्प बात यह है कि इंडिया गठबंधन द्वारा प्रस्तुत किये गये मुद्दों में से कोई भी मुद्दा उसके दलों के बीच मेल नहीं खाता। यह स्पष्ट था कि इंडिया गठबंधन ने खुद को कांग्रेस के एजेंडे से अलग रखा।

“अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे”

इस बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे कांग्रेस या सपा हो, जो संभल पर राजनीति करना चाहते हैं, उनका राजनीतिक पतन होगा। अब कांग्रेस के नेताओं को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। जैसे अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, वैसे राहुल गांधी महाराष्ट्र की हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

Share this:

Latest Updates