Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Our Chandrayaan 3 : मून के तीसरे ऑर्बिट में पहुंच गया हमारा चंद्रयान-3

Our Chandrayaan 3 : मून के तीसरे ऑर्बिट में पहुंच गया हमारा चंद्रयान-3

National News Update, Bengaluru, ISRO Informed About Chandrayaan 3, Reache 3rd Orbit Of  Moon : इंडियन स्पेस के लिए उत्तरोत्तर बड़ी उपलब्धि की खबर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक और मील का पत्थर स्थापित किया है।  उसने चंद्रयान-3 को चंद्रमा की तीसरी ऑर्बिट में पहुंचा दिया है। सरल शब्दों में इसका मतलब यह है कि चंद्रयान-3 अब चंद्रमा के थोड़ा करीब और पहुंच गया है। इसरो के एक ट्वीट के अनुसार, आज के सफल संचालन के साथ भारत के चंद्रयान -3 की कक्षा को घटाकर 174 किमी x 1437 किमी कर दिया गया है।

आज दोपहर में हुआ बदलाव 

ISRO ने 9 अगस्त को दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर ऑर्बिट में बदलाव किया यानी चंद्रयान-3 के थ्रस्टर्स को ऑन किया गया था। बता दें कि यह 5 अगस्त 2023 को जब चंद्रमा की पहली कक्षा में चंद्रयान-3 पहुंचा था। उस समय उसने चांद से पहली तस्वीरें भेजी थीं। अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन का अगला चरण 14 अगस्त के लिए निर्धारित किया गया है।

Share this:

Latest Updates