Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राहुल गांधी को लेकर ओवैसी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आप वायनाड से भी हारोगे, जानें क्यों कही ओवैसी ने ऐसी बात

राहुल गांधी को लेकर ओवैसी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आप वायनाड से भी हारोगे, जानें क्यों कही ओवैसी ने ऐसी बात

कांग्रेस के खेवनहार राहुल गांधी इन दिनों तेलंगाना दौरे पर हैं। बीते दिश पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने वारंगल में कहा था कि तेलंगाना में मुकाबला सिर्फ कांग्रेस और टीआरएस के बीच है। नाम न लेते हुए राहुल गांधी ने ओवैसी और भाजपा को नकार दिया था। अब एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल के बारे में बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने कहा कि अब तो आप वायनाड से भी हारोगे। आप आओ और हैदराबाद से अपनी किस्मत आजमाओ।

राहुल के बयान पर किया पलटवार

दरअसल, बीते रोज राहुल गांधी ने तेलंगाना के वारंगल से एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि तेलंगाना में मुकाबला सिर्फ टीआरएस और कांग्रेस के बीच है। राहुल ने इशारों ही इशारों में ओवैसी और बीजेपी पर निशाना साधकर उन्हें सीधी चुनौती दी थी। इस बयान राहुल के इस बयान के बाद ओवैसी ने पलटवार करते हुए यह बात कही है।‌ ओवैसी ने आगे कहा कि कांग्रेस अपनी नीतियों के कारण ही गर्त में जा रही है। तेलंगाना में एआईएमआईएम को कोई भी माइनस करके नहीं देखा सकता। फिर ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं, मेरे समझ से परे है।

Share this:

Latest Updates