Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सौर बाजार में पैक्स चुनाव परिणाम घोषित, विजेताओं ने जनता को दिया जीत का श्रेय

सौर बाजार में पैक्स चुनाव परिणाम घोषित, विजेताओं ने जनता को दिया जीत का श्रेय

Saharsa news: सौर बाजार प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधन समिति सदस्य पद के लिए सभी 15 पंचायत और 1 नगर पंचायत के हुए चुनाव के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें 7 पंचायत में अध्यक्ष के रूप में नए  चेहरे मिले। जबकि, 9 पंचायत के अध्यक्ष अपने सीट बचाने में कामयाब रहें। दो पंचायत में महिला प्रत्याशियों ने बाजी मारी। चन्दौर पूर्वी पंचायत से रामशंकर कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष शिवनंदन यादव को पराजित कर जीत हासिल की।

सुरेंद्र यादव ने दर्ज की जीत

चन्दौर पश्चमी पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र यादव उर्फ भगता जी ने अपने प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मण राम को पराजित किया। अजगैवा पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुशील कुमार उर्फ फौजी साहब ने अपने प्रतिद्वंद्वी मुकुंद कुमार को पराजित किया है। खजुरी पंचायत से राजीव रंजन ने अपने प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार को पराजित कर जीत हासिल की।

सुशील कुमार ने पुनः दर्ज की जीत

 गम्हरिया पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुशील कुमार ने पुनः अपने प्रतिद्वंद्वी बटेश्वर साह को हराकर अपनी जीत सुनिश्चित की। तीरी पंचायत से पूर्व में पैक्स अध्यक्ष रहे राजा यादव के निधनोउपरांत उनकी धर्मपत्नी अमीला देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी बिजेंद्र यादव को पराजित कर जीत दर्ज की। सहुरिया पूर्वी पंचायत से अजय यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र यादव को मात दी। सहुरिया पश्चिमी पंचायत में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ गब्बर यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी रामचन्द्र यादव को पराजित किया।

दिलीप ने अपने प्रतिद्वंदी को हराया

सुहथ पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष दिलीप यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी कपिल देव यादव को पराजित किया। नादो पंचायत से बिपिन कुमार उर्फ भगताजी ने अपने प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष दशरथ यादव को पछाड़ा। रौता खेम पंचायत से कुलेन्द्र यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रोमा देवी को हरा दिया। कढ़ैया पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुनील मेहता ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर जीत हासिल की। सौर बाजार नगर पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष पवन साह ने अपने प्रतिद्वंद्वी हरे कृष्ण साह को हराकर जीत हासिल किया।

विभा यादव को हार का करना पड़ा सामना

कांप पश्चिमी पंचायत से कुनाल यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष यशवंत यादव की धर्मपत्नी विभा यादव को पराजित कर जीत हासिल की। कांप पूर्वी पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश यादव के निधनोपरांत उनकी पुत्रवधू कंचन देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को अमरेन्द्र यादव हराकर जीत हासिल की। रामपूर पंचायत से शंभू यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुभाष यादव को पराजित किया। जीते सभी सभी प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा जीत का प्रमाणपत्र दिया गया। मतगणना स्थल पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सौर बाजार थानाध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ डटे थे।

Share this:

Latest Updates