Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पहाड़ी मंदिर रांची में सावन को देखते हुए विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने जारी किया आदेश

पहाड़ी मंदिर रांची में सावन को देखते हुए विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने जारी किया आदेश

Ranchi news : श्रावणी मेला के दौरान पहाड़ी मंदिर रांची में विधि व्यवस्था-संधारण हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची का संयुक्तादेश जारी किया गया है। पूरे श्रावण माह के लिए (दिनांक 19.7.2024 तक) विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की पालीवार प्रतिनियुक्ति की गयी है। पहाड़ी मंदिर परिसर में श्रावणी मेला के सभी दिवस के लिए कुल 44 स्थानों पर प्रात: 3:00 से भीड़ समाप्ति के लिए दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके अलावा श्रावण माह के प्रत्येक रविवार की रात्रि से सोमवार तक एवं श्रावण पूर्णिमा के लिए (दिनांक 22 एवं 29 जुलाई, 5, 12 और 19 अगस्त 2024) मंदिर परिसर एवं शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर भी पालीवार दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

पहाड़ी मंदिर परिसर में नियंत्रण कक्ष बना

पहाड़ी मंदिर परिसर में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। जारी संयुक्तादेश में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को सतत एवं कड़ी निगरानी रखते हुए विधि-व्यवस्था तथा सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने के आदेश दिये गये हैं। साथ ही, मंदिर प्रवेश द्वार के इर्द-गिर्द किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो, इसे सुनिश्चित करने को कहा गया है। संयुक्तादेश में असामाजिक तत्त्व/मनचले/ छिनतई/पॉकेटमारी जैसे गतिविधि करनेवाले व्यक्ति पर विशेष नजर रखने के आदेश दिये गये हैं और इस प्रकार की हरकत की जाने की कोशिश करनेवालों के खिलाफ अविलम्ब कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 चिकित्सकों एवं सहकर्मियों की प्रतिनियुक्ति

श्रावण माह के दौरान पहाड़ी मंदिर के पास चिकित्सा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों एवं सहकर्मियों की प्रतिनियुक्ति के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने आदेश सिविल सर्जन, रांची को दिया गया है। 

अग्निशमन एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी सम्बन्धित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। पेयजल, साफ-सफाई एवं शौचालय की व्यवस्था के लिए अपर नगर आयुक्त, नगर निगम से व्यवस्था का आग्रह किया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची उत्कर्ष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक नगर, रांची राजकुमार मेहता श्रावणी मेला 2024 के अवसर पर विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे।

Share this:

Latest Updates