Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

PAKISTAN : पेशावर की मस्जिद में भीषण बम धमाका, 30 लोगों की गई जान, 50 लोगों से ज्यादा…

PAKISTAN : पेशावर की मस्जिद में भीषण बम धमाका, 30 लोगों की गई जान, 50 लोगों से ज्यादा…

Pakistan(पाकिस्तान) के पेशावर में एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए बम विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की जान जाने की सूचना मिल रही है। 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने अपराहन 3:00 बजे अपने ट्विटर हैंडल पर यह सूचना पोस्ट की है।

घटनास्थल पर पहुंचीं 15 एंबुलेंस

जानकारी के अनुसार, घायलों को एंबुलेंस के जरिये लेडी रीडिंग अस्पताल पहुंचाया गया है। बचाव दल के अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर 15 एंबुलेंस मौजूद हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बम ब्लास्ट की घटना एक मस्जिद में हुई है। विस्फोट से पहले गोलियों की आवाज भी सुनाई गई थी। अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि धमाके के पीछे कौन है। पुलिस की टीम विस्फोट स्थल पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस इलाके में कई बाजार हैं और आमतौर पर जुमे की नमाज के समय खचाखच भरा रहता है।

Share this:

Latest Updates