Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और इस तरह पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू लड़की का कर लिया अपहरण

…और इस तरह पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू लड़की का कर लिया अपहरण

Pakistan News : पाकिस्तान में गैर मुस्लिमों पर अत्याचार की खबरें रह रहकर आती रहती है। बताया जा रहा है कि सिंध प्रांत के दादू शहर से करीना नाम की हिंदू लड़की का अपहरण हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला एक हफ्ते पहले का है। इधर,  पुलिस का दावा है कि करीना का अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि उसने खलील रहमान नाम के मुस्लिम लड़के के साथ भागकर कराची के एक कोर्ट में शादी कर ली है। पुलिस के दावे के बाद लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर खलील के पिता असगर जोनो को धारा 365-बी के तहत गिरफ्तार कर लिया। करीना के परिजनों ने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से करीना को वापस लाने में मदद करने की भी गुहार लगाई।

मार्च में ही हुई थी एक हत्या​​​

गौरतलब है कि इसी साल मार्च में पाकिस्तान के सुक्कुर जिले में लड़की ने अपहरण का विरोध किया था, जिसके बाद अपहरणकर्ताओं ने उसके सिर में गोली मार दी थी। लड़की का नाम पूजा कुमारी ओड था, जिसकी उम्र सिर्फ 18 साल थी। उसके जबरन धर्मांतरण और अपहरण के प्रयास में असफल रहने पर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, पूजा की हत्या के मुख्य आरोपी वाहिद बख्श लशारी को गिरफ्तार कर लिया गया था। SP ने बताया था कि आरोपी वाहिद बख्श पूजा से शादी करने के लिए उसका अपहरण करना चाहता था।

Share this:

Latest Updates