Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Pakistan के पूर्व PM इमरान खान को किया गया अरेस्ट, रेंजर्स ने धक्के देते हुए..

Pakistan के पूर्व PM इमरान खान को किया गया अरेस्ट, रेंजर्स ने धक्के देते हुए..

Foreign News, Pakistan, Ex  PM Imran Khan Arrested : अभी-अभी दुनिया की बहुत बड़ी यह खबर मीडिया में आ रही है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीके इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से पाकिस्तान रेंजर्स ने धक्के देते हुए वैन में बिठाया। इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने इसे अपहरण कहा है।

7 मुकदमों के सिलसिले में पेश हुए थे कोर्ट में

जानकारी के मुताबिक, इमरान खान इस्लामाबाद की अदालत में 7 मुकदमों के सिलसिले में पेश हुए थे, जहां वे जमानत की अर्जी दाखिल करने वाले थे। इस दौरान भारी तादाद में पाकिस्तान रेंजर्स अदालत के बाहर मौजूद थे। इमरान खान के अदालत पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्हें कोर्ट रूम से रेंजर्स ने अपनी हिरासत में ले लिया और धक्के देते हुए जेल वैन की तरफ ले गए। पीटीआई का आरोप है कि इस धक्का मुक्की में इमरान खान जख्मी भी हुए हैं।

Share this:

Latest Updates