Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Panjab: टारगेट किलिंग करने वाले बब्बर खालसा के चार आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Panjab: टारगेट किलिंग करने वाले बब्बर खालसा के चार आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Chandigarh news, Punjab news, Punjab police, target killing, Babbar Khalsa 4 militants arrested : पंजाब पुलिस ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चार आतंकियों को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में हथियार बरामद किये हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मोहाली जिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार आतंकी आगामी त्योहारों के दिनों में टारगेट किलिंग कर पंजाब का माहौल खराब करने के फिराक में थे।

आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

डीजीपी के अनुसार एसएएस नगर (मोहाली) पुलिस के सीआईए विंग ने एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। संगठन के सदस्यों के सम्बन्ध पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ हैं। रिंदा के आतंकी संगठन बीकेआई के साथ मिल कर पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी कर रहे थे। पकड़े गये आरोपित ड्रोन की सहायता से पाकिस्तान से हथियार मंगवा कर पंजाब में सप्लाई करने का भी काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से छह विदेशी पिस्टल, 275 जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये हैं। ये हथियार कहां प्रयोग किये जाने थे और इन्हें किसे डिलीवर करना था, इसकी जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

Share this:

Latest Updates