Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पार्थ चटर्जी ने बदला पैतरा, ईडी ने पूछा तो बोले- न मैं खुद को जानता हूं और ना ही अर्पिता मुखर्जी को

पार्थ चटर्जी ने बदला पैतरा, ईडी ने पूछा तो बोले- न मैं खुद को जानता हूं और ना ही अर्पिता मुखर्जी को

पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किए गये कद्दावर नेता पार्थ चटर्जी और उनकी महिला मित्र अर्पिता मुखर्जी को लेकर ईडी की टीम शुक्रवार को पेशी के लिए अदालत पहुंची। इससे पहले दोनों की मेडिकल जांच जोका ईएसआई अस्पताल में करवाई गई। अस्पताल परिसर में पहले से मौजूद पत्रकारों ने जब अर्पिता मुखर्जी से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वह सब कुछ ईडी को बता चुकी हैं। वह यहां कुछ नहीं बोलेंगी। 

जांच में सहयोग नहीं कर रहे पार्थ चटर्जी

मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में ईडी को पार्थ चटर्जी सहयोग नहीं कर रहे हैं। बताया गया कि गुरुवार को जब पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को आमने-सामने बैठाकर ईडी ने जब पूछताछ शुरू की तो पार्थ चटर्जी ने कहा कि वह अर्पिता मुखर्जी को नहीं जानते। अर्पिता मुखर्जी पूजा समिति के मंच पर एक दो बार आई थी। जैसे अन्य लोग आते थे। वैसे वह भी आई थी। मेरा उनसे ज्यादा परिचय नहीं है। इस उत्तर के बाद पार्थ चटर्जी पर ईडी के अधिकारी झल्ला गए। जवीडी के अधिकारियों ने पार्थ से पूछा क्या आप पार्थ चटर्जी को जानते हैं तो उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया, नहीं जानते। 

पार्थ चटर्जी का 10 दिन में 3 किलो वजन घटा

अदालत में ईडी अधिकारियों ने पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की जोका ईएसआई अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पेश की है। इसमें बताया गया है कि पार्थ चटर्जी का वजन कम हुआ है। चिकित्सकों ने बताया है कि पहली बार अस्पताल में जांच के लिए जब पार्थ आए थे, तब उनका वजन 111 किलोग्राम था। 10 दिनों की हिरासत के दौरान उनका वजन 3 किलो घट गया है। इसके अलावा उनकी सभी जांच रिपोर्ट सामान्य है।

Share this:

Latest Updates