Categories

MENU

We Are Social,
Connect With Us:

Categories

MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हिन्दी के लिए रांची की पार्वती तिर्की को साहित्य अकादमी का युवा पुरस्कार

हिन्दी के लिए रांची की पार्वती तिर्की को साहित्य अकादमी का युवा पुरस्कार

▪︎ सुशील शुक्ल को मिलेगा बाल साहित्य पुरस्कार, डोगरी के युवा पुरस्कार की घोषणा बाद में होगी

New Delhi News: साहित्य अकादमी ने बुधवार को वर्ष 2025 के लिए युवा पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा की। अकादमी के कार्यकारी मंडल ने 23 युवा लेखकों की पुस्तकों एवं 24 बाल साहित्यकारों के लिए पुरस्कार 2025 अनुमोदित किए। इन पुस्तकों को तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार के लिए चुना। डोगरी भाषा का युवा पुरस्कार बाद में घोषित किया जायेगा।
साहित्य अकादमी ने एक बयान में बताया कि दोनों पुरस्कारों के लिए एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50 हजार रुपये की सम्मान राशि बाद में आयोजित होनेवाले एक विशेष समारोह में प्रदान किये जायेगे।

पार्वती तिर्की के कविता-संग्रह ‘फिर उगना’ के भारतीय भाषा के साहित्य पुरस्कृत

हिन्दी के लिए युवा पुरस्कार रांची की पार्वती तिर्की के कविता-संग्रह फिर उगना को प्रदान किया गया है। अंग्रेजी के लिए अद्वैत कोट्टरी के उपन्यास सिद्धार्थ: द ब्यांय हू बिकेम द बुद्ध, पंजाबी के लिए मनदीप औलख कविता-संग्रह गर्ल्स हॉस्टल तथा उर्दू के लिए नेहा रुबाब के उपन्यास मजहरुल हक: तारीक-ए-आजादी-ए-हिन्द : हिन्द का फरामोश कर्दा कायद को युवा साहित्य पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
हिन्दी में बाल साहित्य के लिए सुशील शुक्ल की पुस्तक एक बटे बारह, अंग्रेजी में नितिन कुशलप्पा एमपी की पुस्तक दक्षिण, साउथ इंडियन मिथ्स एंड फैब्लस रीटोल्ड, पंजाबी के लिए पाली खादिम (अमृत पाल सिंह) के उपन्यास जादू पत्ता एवं उर्दू के लिए गजनफर इकबाल के लेख संग्रह कौमी सितारे को पुरस्कृत किया गया है।

नयी दिल्ली : साहित्य अकादमी ने बुधवार को वर्ष 2025 के लिए युवा पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा की। अकादमी के कार्यकारी मंडल ने 23 युवा लेखकों की पुस्तकों एवं 24 बाल साहित्यकारों के लिए पुरस्कार 2025 अनुमोदित किए। इन पुस्तकों को तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार के लिए चुना। डोगरी भाषा का युवा पुरस्कार बाद में घोषित किया जायेगा।
साहित्य अकादमी ने एक बयान में बताया कि दोनों पुरस्कारों के लिए एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50 हजार रुपये की सम्मान राशि बाद में आयोजित होनेवाले एक विशेष समारोह में प्रदान किये जायेगे।
हिन्दी के लिए युवा पुरस्कार पार्वती तिर्की के कविता-संग्रह फिर उगना को प्रदान किया गया है। अंग्रेजी के लिए अद्वैत कोट्टरी के उपन्यास सिद्धार्थ: द ब्यांय हू बिकेम द बुद्ध, पंजाबी के लिए मनदीप औलख कविता-संग्रह गर्ल्स हॉस्टल तथा उर्दू के लिए नेहा रुबाब के उपन्यास मजहरुल हक: तारीक-ए-आजादी-ए-हिन्द : हिन्द का फरामोश कर्दा कायद को युवा साहित्य पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
हिन्दी में बाल साहित्य के लिए सुशील शुक्ल की पुस्तक एक बटे बारह, अंग्रेजी में नितिन कुशलप्पा एमपी की पुस्तक दक्षिण, साउथ इंडियन मिथ्स एंड फैब्लस रीटोल्ड, पंजाबी के लिए पाली खादिम (अमृत पाल सिंह) के उपन्यास जादू पत्ता एवं उर्दू के लिए गजनफर इकबाल के लेख संग्रह कौमी सितारे को पुरस्कृत किया गया है।

Share this:

Latest Updates