Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Pathetic : तेज रफ्तार में चलते हुए टकरा गए कंटेनर और बस, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 बताए जा रहे घायल

Pathetic : तेज रफ्तार में चलते हुए टकरा गए कंटेनर और बस, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 बताए जा रहे घायल

Maharashtra Update News, Buldhana, Road Accident, 6 People Died : मंगलवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिले के पलासखेड़ चक्का गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार बस और कंटेनर वाहन की टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कम से कम 15 लोग घायल बताया जा रहे हैं।

मृतकों और घायलों की पहचान नहीं

दोनों वाहनों की टक्कर के बाद मौके पर कोहराम मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। अभी मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

Share this:

Latest Updates