Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

PATNA : लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला बोले- सदन का सत्र छोटा होना चिंता की बात

PATNA : लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला बोले- सदन का सत्र छोटा होना चिंता की बात

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को पटना में बिहार विधानसभा में विधान मंडल सदस्यों के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विधायकों से तर्क व मुद्दों के साथ सदन संचालन में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सदन का सत्र लगातार छोटा होता जा रहा है। यह चिंता की बात है। गरिमा, शालीनता और मर्यादा के साथ सदन चलाने की ओर सांसद और विधायकों का ध्यान आकृष्ट कराया। मौके पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने भी कार्यक्रम में अपनी बातें रखीं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिहार विधानसभा के डिजिटल टीवी, स्मारिका का विमोचन किया।

बिहार के गौरव को फिर से हासिल करना है

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि हमें बिहार के गौरव को फिर से हासिल करना है। सीएम नीतीश कुमार इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं। हम सबका दायित्व है कि बिहार का गौरव बढ़ाने में अपनी जिम्मेदारी को निभायें। विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान कैसे बढ़े इस बारे में सबको बताने की जरूरत है। बिहार विधानसभा सदस्यों के प्रबोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा डिजिटल टीवी और पत्रिका का भी लोकार्पण भी हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा सचिवालय के समन्वय से लोकसभा के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा किया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates