Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पूजा-त्योहार के मद्देनजर गोविंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

पूजा-त्योहार के मद्देनजर गोविंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

Dhanbad News : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोविंदपुर थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय (1)  शंकर कामती द्वारा आगामी  पूजा त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा क्षेत्र के सभी सरस्वती पूजा समिति को मूर्ति विसर्जन के लिए मुख्य दिशा निर्देश दिया गया तथा डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाते हुए अश्लील व भड़काऊ गानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की बात कही गई, निर्देश का उल्लंघन करने वाले पूजा समिति के सदस्यों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी ने कहा कि सरस्वती पूजा शांति, बुद्धि व विवेक का त्यौहार है जिसकारण समाज के सभी वर्ग और धर्म के लोग सरस्वती पूजा को लेकर विशेष आस्था व श्रद्धा का भाव रखते हैँ, ऐसे में जरूरी है कि इस पवित्र त्यौहार की गरिमा को कायम रखा जाये। शांति समिति की बैठक के उपरांत डीएसपी ने गोविंदपुर थाना में पदस्थ सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की। बैठक के दौरान डी एस पी ने सभी दर्ज कांड के अनुसन्धान में तेजी लाने के साथ सभी मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु दिशा निर्देश भी दिया। महिला व बाल सुरक्षा को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों को अति गंभीर रहने को कहा गया।

इसके साथ ही सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने गश्ति एवं ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए चोरी, छिनतई, मोटर साइकिल चोरी तथा अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

Share this:

Latest Updates