Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Pelting : … और अचानक बंगाल की इस मंत्री की कार पर चलने लगे पत्थर…

Pelting : … और अचानक बंगाल की इस मंत्री की कार पर चलने लगे पत्थर…

West Bengal Update News, Medininagar, Pelting On Minister Car : पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार की देर रात को पश्चिम बंगाल की मंत्री बीरबाहा हांसदा की कार पर अचानक पत्थर चलाए जाने लगे। हांसदा TMC नेता अभिषेक बनर्जी के काफिले के साथ जा रही थीं। यह घटना सालबोनी में हुई, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज एक पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर भेजा गया है।

प्रचार अभियान से लौटते वक्त हुआ हमला

बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी एक प्रचार अभियान के चलते झारग्राम के बिनपुर और गोपीबल्लवपुर में एक रोड शो कर रहे थे। रैली के बाद वह सालबोनी से होकर गुजर रहे थे, तभी कुर्मी समुदाय के सदस्य सड़क के दोनों ओर जमा हो गए, जो एसटी दर्जे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जैसे ही अभिषेक की कार आगे बढ़ी, प्रदर्शनकारियों ने काफिले पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अभिषेक की गाड़ी तो निकल गई, मगर काफिले में शामिल हांसदा का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। 

‘हमले के पीछे भाजपा का हाथ बताया’

अभिषेक बनर्जी ने हमले के पीछे भाजपा का हाथ बताया है। उन्होंने कहा, “मैं लोकतांत्रिक विरोध का समर्थन करता हूं। अगर कोई मेरे पास आना और बोलना चाहता है, तो वे ऐसा करने के लिए हमेशा स्वतंत्र हैं, लेकिन यह किस तरह का विरोध है कि आप पत्थर फेंक रहे हैं, लोगों को पीट रहे हैं और वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे हैं?” देर रात पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि TMC के अभियान को बदनाम करने के लिए इस हमले के पीछे कुर्मी समुदाय के लोगों के वेश में भाजपा के कुछ बदमाश हैं।”

Share this:

Latest Updates