Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार से बंगाल जा रही ‘पेन पिस्तौल’, पुलिस सतर्क

बिहार से बंगाल जा रही ‘पेन पिस्तौल’, पुलिस सतर्क

‘Pen pistol’ going from Bihar to Bengal, police alert, Bihar news, West Bengal news, kolkata news, Munger news : बिहार का मुंगेर एक बार फिर चर्चा में है। इस बार बंगाल में हाइटेक हथियारों की तस्करी को लेकर वह चर्चा बटोर रहा है। विशेषत:, बांग्लादेश में होनेवाले चुनाव के मद्देनजर बिहार से अवैध हथियार लाकर बंगाल के रास्ते उसे सीमा पार बांग्लादेश भेजा जा रहा है। बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से बांग्लादेश में होनेवाली हथियारों की तस्करी की रोकथाम के लिए बंगाल पुलिस की एसटीएफ ने कमर कस ली है। 

बिहार के मुंगेर में हाइटेक हथियार खरीदने गये दो हथियार तस्करों को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया 

सोमवार की सुबह उत्तर 24 परगना के गोबरडांगा इलाके से 04 पिस्तौल के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। इस बीच बनगांव के गोपालनगर से बिहार के मुंगेर में हाइटेक हथियार खरीदने गये दो हथियार तस्करों को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के पास से पेन पिस्तौल बरामद की गयी। इन अत्याधुनिक हथियारों के तस्करों के पास से मिलने से पुलिस अधिकारियों के होश फाख्ता हैं। पेन पिस्तौल विशेष रूप से हाई वैल्यू टार्गेट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह हथियार पहली बार मुंगेर में मिला है। इसके बाद से ही बिहार के साथ बंगाल पुलिस भी इस तरह के हथियारों की तस्करी को लेकर सतर्क हो गयी है। राज्य के खुफिया विभाग ने बंगाल एसटीएफ को नजर रखने को कहा है।

बनगांव के गोपालनगर से मुंगेर पहुंचे थे तस्कर

पुलिस सूत्रों की मानें, तो कुछ दिनों पहले बनगांव के गोपालनगर के दो हथियार तस्करों ने हथियार खरीदने के लिए वहां के तस्करों से सम्पर्क किया। इसी हथियार को खरीदने के लिए बनगांव के अरमान मंडल व विलाल मंडल मुंगेर पहुंचे थे। हथियार की आपूर्ति बाजार में नहीं की गयी थी। इसके बाद मुंगेर का जमशेर पश्चिम बंगाल के तस्करों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा था। इसी दौरान मुंगेर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि 25 हजार की दर से प्रति पेन पिस्टल की उसने खरीदारी की थी। इसे लेकर वह शाम को ट्रेन से वापस कोलकाता चला आता।

कब से हुआ पेन पिस्तौल का चलन

यह एक साइलेंट किलर भी है। यह सेकेंड वर्ल्ड वॉर के समय अस्तित्व में आया था। यह खुफिया एजेंसी के काम आता था। मुंगेर में इसका मिलना बड़ी बात है। लेकिन, मुंगेर का बना हुआ यह नहीं है। इसको ऑपरेट करना काफी आसान है। पेन का ढक्कन खोल इसके कारतूस, जो साइज में काफी छोटे होते हैं, को डाल कर, पुस करने के बाद यह फायर हो जाता है। यह एक घातक हथियार है।

कैसे होता है ऑपरेट

दरअसल, मुंगेर बिहार ही नहीं, देशभर में हथियारों की मंडी के नाम से जाना जाता है। यहां एके-47 से लेकर छोटे-बड़े हथियार बड़े आराम से मिल जाते हैं। लेकिन, अब तक पेन पिस्टल यहां नहीं मिली थी। मुंगेर से पेन पिस्टल का मिलना अपने आप में एक बड़ी बात है। इस मामले में आर्म्स एक्सपर्ट अवधेश कुमार ने बताया कि पेन पिस्टल काफी घातक हथियार है। यह ज्यादातर हाई वैल्यू टारगेट को मारने के काम आता है। विशेषत:, इन हथियारों का बिहार से बंगाल आना राज्य की सुरक्षा एजेंसियाें के खान खड़े कर दिये हैं।

Share this:

Latest Updates