Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को हरा कर देगी जवाब : कल्पना सोरेन

लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को हरा कर देगी जवाब : कल्पना सोरेन

Pakur news, Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update : झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमन्त सोरेन राज्य के गरीबों के विकास के लिए काम कर रहे थे। उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। इससे घबरा कर भाजपा और केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने साजिश के तहत उन्हें जेल में डाल दिया। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को हरा कर इसका जवाब देगी। कल्पना सोरेन राजमहल लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के समर्थन में शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के करियोडीह मैदान में आयोजित सभा को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा का जाना तय है। इस बार केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने जनता से एक जून को झामुमो प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

कल्पना ने राज्य की महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनायीं। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना बंद कर दी, तो महागठबंधन सरकार ने झारखंड के 20 लाख गरीबों को अबुआ आवास की स्वीकृति दी। 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए सर्वजन पेंशन योजना शुरू की। युवाओं को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जोड़ा।

कल्पना ने कहा कि कोरोना काल में पूरा देश परेशान था।

Share this:

Latest Updates