Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पितृ पक्ष में पूर्वजों के नाम पर लगाये गये आम के स्मृति वृक्ष

पितृ पक्ष में पूर्वजों के नाम पर लगाये गये आम के स्मृति वृक्ष

Aurangabad News : पितृ पक्ष में एक पौधा अपने पूर्वजों के नाम अभियान के तहत नबीनगर के बेलई  गांव में स्व. डॉ. शालिग्राम सिंह, स्व. रामकेवल सिंह, स्व. रघुबर दयाल सिंह एवं स्व. डॉ. हरिबंश नारायण सिंह एवं नेपुरवास देवी के नाम पर आम का पौधा लगा कर स्मृति वृक्ष के रूप में स्थापित किया गया। सर्वप्रथम विधि विधान से पूर्वजों को तर्पण दिया गया। उसके बाद परिजनों ने मिल कर उनकी स्मृति में आम के पौधे लगाये।

IMG 20240922 WA0013

इस कार्य में पौधा लगाने का बहुत महत्त्व

ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि पितृ पक्ष की शुरुआत हो गयी है। सभी लोग अपने पूर्वजों के नाम पर तर्पण कर उन्हें याद कर रहे हैं। इस कार्य में पौधा लगाने का बहुत महत्त्व है। पितृ पक्ष के दौरान पीपल के पेड़ में जल चढ़ाया जाता है। यदि पूर्वजों के नाम पर एक पौधे लगा कर संरक्षित करते हैं, तो पितर खुश होते हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अतः अपने पूर्वजों की स्मृति में एक पौधा जरूर लगायें। किशोर सिंह ने कहा कि वृक्ष पर सैकड़ों पक्षियों का वास होता है। पेड़-पौधों से ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जिससे जीव जंतुओं को जीवन मिलता है। अतः पौधा लगाना पुण्य कार्य है। इस मौके पर संजय कुमार मिश्र, किशोर कुमार सिंह, डाॅ. मनोज सिंह, मंटू सिंह आदि ने मिल कर पौधे लगाये।

Share this:

Latest Updates