Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Player Lalu : … और इस बुढ़ापे में भी जब लालू बन गए बैडमिंटन खिलाड़ी…

Player Lalu : … और इस बुढ़ापे में भी जब लालू बन गए बैडमिंटन खिलाड़ी…

Bihar Update News, Patna, RJD Supremo Lalu Prasad Seen Playing Badminton : बिहार के पूर्व चीफ मिनिस्टर और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक शैली एक अलग आकर्षण शुरू से ही पैदा करती रही है। आज भी इस बुढ़ापे में वे अपने अंदाज से जनता को अपनी ओर खींच लेते हैं। रह-रह कर राजनीति से उनका अलग अंदाज भी लोगों को खूब भाता है। सोशल मीडिया पर उनके खिलाड़ी होने का एक नया अंदाज भी लोगों को खूब भा रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो से पता चलता है कि इस बुढ़ापे में भी जोश से भरे युवा अंदाज में बैडमिंटन खेल रहे हैं लालू प्रसाद। 

तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो

बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर तेजस्वी यादव ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज पर राजद सुप्रीमो और अपने पिता लालू यादव का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में लालू प्रसाद यादव बैडमिंटन खेलते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा-डरना नहीं सीखा..झुकना नहीं है..लड़ा है..लड़ेंगे। जेल से नहीं डरेंगे और आखिर में जीतेंगे। इससे पहले कई बार तेजस्वी यादव ने अपने खेलकूद का वीडियो सोशल अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह कभी क्रिकेट खेलते तो कभी बैडमिंटन खेलते दिखे।

अब फिट नजर आ रहे लालू

सर्वविदित है कि लालू प्रसाद यादव लंबे समय तक बीमार रहे हैं। उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। पिछले कुछ महीनों से वह बिल्कुल फिट नजर आ रहे हैं। चाहे वह विपक्षी एकता की बैठक हो या फिर महागठबंधन की बैठक। इस बैठकों में वह अपने पुराने अंदाज में दिखे। लालू यादव ने विपक्षी एकता की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अब हम पूरी तरह से फिट हो गए हैं और बढ़िया से फिट कर देना है नरेंद्र मोदी और भाजपा को।

Share this:

Latest Updates