Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री ने क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ से एआई नवाचार, कौशल विकास में भारत की प्रगति पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ से एआई नवाचार, कौशल विकास में भारत की प्रगति पर चर्चा की

New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस्टियानो आर. अमोन से मुलाकात की और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), नवाचार और कौशल विकास में भारत की प्रगति पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने भारत के सेमीकंडक्टर और एआई मिशनों के प्रति क्वालकॉम की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ऐसी तकनीकों के निर्माण के लिए बेजोड़ प्रतिभा और पैमाने प्रदान करता है जो सामूहिक भविष्य को आकार देंगी।
क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस्टियानो आर. अमोन ने भारत-एआई और भारत सेमीकंडक्टर मिशनों के समर्थन में क्वालकॉम और भारत के बीच साझेदारी को मजबूत करने और 6जी में बदलाव पर हुई उपयोगी चर्चा के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने एआई स्मार्टफोन, पीसी, स्मार्ट ग्लास, ऑटोमोटिव, औद्योगिक क्षेत्रों आदि में एक भारतीय पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के अवसरों पर प्रकाश डाला।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘क्रिस्टियानो आर. अमोन के साथ यह एक अद्भुत बैठक थी और हमने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार और कौशल विकास में भारत की प्रगति पर चर्चा की। भारत के सेमीकंडक्टर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता मिशनों के प्रति क्वालकॉम की प्रतिबद्धता देखकर बहुत अच्छा लगा। भारत ऐसी तकनीकों के निर्माण के लिए बेजोड़ प्रतिभा और व्यापकता प्रदान करता है, जो हमारे सामूहिक भविष्य को आकार देंगी।’
इससे पहले क्रिस्टियानो आर. अमोन ने एक्स पर लिखा, ह्लभारत के एआई और सेमीकंडक्टर मिशनों के साथ-साथ 6जी में बदलाव के समर्थन में क्वालकॉम और भारत के बीच व्यापक साझेदारी को बढ़ावा देने पर हुई शानदार बातचीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद। हम एआई स्मार्टफोन, पीसी, स्मार्ट ग्लास, ऑटो, औद्योगिक और अन्य क्षेत्रों में एक भारतीय पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के अवसरों से उत्साहित हैं।’

Share this:

Latest Updates