Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

PM In Metro : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों के साथ दिल्ली मेट्रो में किया सफर, दिल्ली विश्वविद्यालय के…

PM In Metro : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों के साथ दिल्ली मेट्रो में किया सफर, दिल्ली विश्वविद्यालय के…

National News update, New Delhi, PM Travelled In Delhi Metro With Common People : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आम लोगों और स्टूडेंट्स के साथ मेट्रो में सफर किया। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘दिल्ली मेट्रो से दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के लिए जाते समय युवाओं को अपने सहयात्री के रूप में पाकर खुश हूं।’ प्रधानमंत्री ने अपनी इस यात्रा से जुड़ी तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा कीं  हैं।

यात्रियों से पीएम ने किया संवाद

अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन तक का सफर तय किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को यात्रियों से संवाद करते देखा गया। 

तीन भवनों की रखी आधारशिला  

पीएम ने शुक्रवार को दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इस दौरान दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय कंप्‍यूटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और अकादमिक ब्‍लॉक की आधारशिला रखी।

ये भवन विश्‍वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनाए जाएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालय के अब तक के सफर पर आधारित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

Share this:

Latest Updates