Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पीएम मोदी ने किसी सवाल का नहीं दिया जवाब, चुनाव आयोग ने शिकायत पर नहीं की कार्रवाई : जयराम रमेश

पीएम मोदी ने किसी सवाल का नहीं दिया जवाब, चुनाव आयोग ने शिकायत पर नहीं की कार्रवाई : जयराम रमेश

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के एक दिन पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष के सवालों से भागते रहे हैं और उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में की गयीं शिकायतों पर चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 72 दिनों में भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी से 272 सवाल पूछे थे, लेकिन हमें एक का भी जवाब नहीं मिला। इसके अलावा हमने 77 दिनों में चुनाव आयोग से 117 शिकायतें कीं। ये शिकायतें आचार संहिता सहित कई अन्य उल्लंघनों के बारे में थीं। इनमें 14 शिकायतें नरेन्द्र मोदी, 08 शिकायतें मुख्यमंत्री योगी और 03 शिकायतें गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गयींं। लेकिन, कई ऐसी शिकायतें हैं, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से अब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जितने भी सवाल किये गये उन्होंने किसी सवाल का भी जवाब नहीं दिया। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग के समक्ष की गई शिकायतों में अधिकांश कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान ये आरोप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने लगाया। इस मौके पर कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत भी मौजूद रहीं।

Share this:

Latest Updates