Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वाई.वी.एन. के प्रांगण में झारखंड हिन्दी साहित्य संस्कृति मंच की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

वाई.वी.एन. के प्रांगण में झारखंड हिन्दी साहित्य संस्कृति मंच की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

Ranchi News : हिन्दी भाषा पखवाड़ा के अवसर पर झारखंड हिन्दी साहित्य संस्कृति मंच की वाई.वी.एन. स्कूल, सेक्टर-1, धुर्वा में हर्षोल्लास के साथ काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई। पूनम वर्मा द्वारा मां शारदे की वंदना से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। वरिष्ठ कवि साहित्यकार एवं मंच के उपाध्यक्ष डॉ. निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव काव्य गोष्ठी कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे।

मुख्य अतिथि थे रामजी यादव

उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कवि एवं कविता की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक समीक्षा-कृतियों, हिन्दी साहित्यातिहास लेखन की परम्परा और प्रसिद्ध काव्य एवं कवि के प्रतिमानों की चर्चा की और कविता पाठ से उद्बोधन किया।  मुख्य अतिथि के रूप में रामजी यादव ‘वाई.वी.एन. कुलपति’ सुशोभित रहे। मंच सचिव विनोद सिंह गहरवार ने सभी रचनाकारों का आदरपूर्ण स्वागत किया। मंच संरक्षक  बिनय सरावगी के स्नेहिल संरक्षण में मंच दिनोंदिन प्रगति कर रहा है।

कार्यक्रम का संयोजन झारखंड की प्रसिद्ध कवयित्री सुरेन्द्र कौर ‘नीलम’ ने किया

1000659689

कार्यक्रम का संयोजन झारखंड की प्रसिद्ध कवयित्री सुरेन्द्र कौर ‘नीलम’ ने किया। जिन कवि-कवयित्रियों ने अपनी कविता से इस कार्यक्रम को सार्थक बनाया, उनमें मंच कोषाध्यक्ष श्रीकृष्णा विश्वकर्मा बादल, मंच कार्यक्रम संयोजक ममता मनीष सिन्हा, मंच मीडिया प्रभारी ऋतुराज वर्षा,एन.के.पाठक, मधुमिता साहा, सुमिता सिन्हा, सूरज श्रीवास्तव, अर्पणा सिंह, निर्मला कर्ण, प्रतिभा पाण्डेय, रीना गुप्ता, पूनम वर्मा, सुजाता प्रिय समृद्धि, पुष्पा वर्मा, संगीता वर्मा, रूपा कुमारी, रेणु झा रेणुका, अनुपम श्री आदि प्रमुख रहे। झारखंड के मशहूर शायर नेहाल हुसैन ‘सरैयावी’ एवं कामेश्वर सिंह कामेश की गजलें, बिनोद सिंह ‘गहरवार’ के मुक्तक एवं डॉ.रेणुबाला धार, डॉ. सुरिंदर कौर नीलम, डॉ. रजनी शर्मा तथा डॉ.गीता सिन्हा गीतांजलि के गीतों ने कार्यक्रम को अत्यंत मनोरंजक बना दिया। अर्पणा सिंह ने संचालन किया।मुख्य अतिथि ने अपने अभिभाषण में और उनके संस्थान जुड़े महत्त्वपूर्ण संस्मरण एवं तथ्यों के विषय में बताया। मंच कार्यक्रम संयोजक ममता मनीष सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस भव्य सफल कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share this:

Latest Updates