Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यौन शोषण मामले में पुलिस ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को किया गिरफ्तार 

यौन शोषण मामले में पुलिस ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को किया गिरफ्तार 

सांसद कर रहे थे आवास पर पत्रकार वार्ता, तभी पुलिस ने की कार्रवाई

Sitapur news, UP news : कोतवाली पुलिस ने यौन शोषण के मामले में गुरुवार को कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वह अपने लोहरबाग स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के आदेश पर उन्होंने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वह सभी से अपील करते हैं कि कोई भी समर्थक सड़क पर न आयें। कानून का पालन करें। न्यायालय पर भरोसा जतायें। माफियाओं के खिलाफ मेरी लड़ाई जीवन की आखिरी सांस तक रहेगी और मैं उनसे लड़ता रहूंगा। यहां के चर्चित भू-माफियाओं के खिलाफ मेरी ओर से जो कार्रवाइयां हुई हैं, उनसे उनकी नींद खराब हो गयी थी। उनके खिलाफ साचिश रची गयी।

बगैर गंभीरता को जाने पुलिस ने की कार्रवाई

उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ सीतापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमें जो हम पर आरोप लगे हैं, बगैर उसकी गंभीरता को जाने पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में मैं उच्च न्यायालय की शरण में गया, जहां 14 दिन का समय देते हुए निचली अदालत में जाने को कहा गया। कोर्ट के आदेश पर ही मैंने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। अदालत का मामला है, इसलिए इस पर मैं खामोश हूं।

Share this:

Latest Updates