Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाराष्ट्र के सोलापुर में एमडी ड्रग बनानेवाली कम्पनी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के सोलापुर में एमडी ड्रग बनानेवाली कम्पनी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Mumbai news, Maharashtra news, national news, MD drug manufacturing company busted  : महाराष्ट्र के नासिक पुलिस स्टेशन की टीम ने शनिवार को सोलापुर जिले में स्थित एमआईडीसी इलाके में मिथाइलीनडाईऑक्सी मैथाम्फेटामाइन (एमडी) ड्रग बनाने वाली कम्पनी का भंडाफोड़ किया है। कम्पनी का नाम श्रीस्वामी समर्थ केमिकल्स है। मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले सनी और अर्जुन पिवाल नामक आरोपितों को ड्रग के साथ गिरफ्तार किया था। इन दोनों से पूछताछ के बाद सोलापुर जिले में चल रहे ड्रग कंपनी की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर नासिक जिले की पुलिस ने श्री स्वामी समर्थ केमिकल्स नामक ड्रग कम्पनी पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने साढ़े छह किलो एमडी ड्रग, 250 लीटर ड्रग बनाने का केमिकल और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया।

Share this:

Latest Updates