Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Ranchi में बंद समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा, कई हिरासत में, बाहर जाने वाले यात्रियों को हुई परेशानी…

Ranchi में बंद समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा, कई हिरासत में, बाहर जाने वाले यात्रियों को हुई परेशानी…

Jharkhand Update News,Ranchi, JSSU Bandh : अपने तीन दिवसीय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने बुधवार यानी 19 अप्रैल को झारखंड बंद किया है। इसे कई संगठनों ने समर्थन भी दिया है। 60:40 फार्मूले पर आधारित नियोजन नियमावली के विरोध में आज दूसरी बार झारखंड बंद के तहत राजधानी रांची के मोराबादी इलाके में बंद की पुरजोर कोशिश की गई।  हालांकि पुलिस  ने लाठीचार्ज कर बंद समर्थकों को खदेड़ दिया। 

लाठी के साथ सड़क पर उतरे थे बंद समर्थक

सुबह-सुबह मोराबादी में बांस, लाठी के साथ बंद करवाने सड़क पर उतरे थे। बंद समर्थकों को सिटी डीएसपी ने खदेड़ा।  बंद समर्थको से निपटने के पुलिस पूरी तरह विभिन्न इलाकों में मुस्तैद है। वहीं करीब तीन दर्जन बंद समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। 

बसें नहीं चलने से यात्री हुए परेशान

बंद के कारण रांची से दूसरे जिलों के लिए खुलने वाली बसों के परिचालन पर व्यापक असर पड़ा है। पटेल चौक के पास स्थित सरकारी बस स्टैंड से भी बस सेवा प्रभावित हुआ है। इस बस स्टैंड से भी अलग-अलग जिलों के लिए खुलने वाली डीलक्स बसों के परिचालन में कमी आयी है। बस संचालकों ने एहतियात के तौर पर रांची से झारखंड के अलग-अलग जिलों और बिहार के नवादा, गया जैसे सीमावर्ती जिलों के लिए सुबह में खुलने वाली बसों का परिचालन बंद कर रखा है। रांची से कोडरमा, चाईबासा, चतरा, सिमडेगा, गया, नवादा सहित कई जिलों के लिए बसें नहीं खुल रही हैं।

शाम और रात में खुल सकती हैं बसें

यात्री कांटा टोली बस स्टैंड पहुंच गए हैं। बड़ी संख्या में यात्री बस स्टैंड पर ही बैठकर बस खुलने का इंतजार कर रहे हैं। कुछेक बस संचालकों ने शाम में बसें खुलने का भरोसा भी इन्हें दिलाया है। रांची में सिर्फ बिरसा मुंडा बस स्टैंड से ही हर दिन ढाई-तीन सौ बसें अलग-अलग जिलों के लिए खुलती हैं। ITI बस स्टैंड से भी पलामू, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, गुमला, खूंटी सहित कई जिलों के लिए पांच दर्जन से अधिक बसें खुलती हैं।

शहर में ठीक से नहीं चले ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा

ऑटो संघ द्वारा छात्रों के बंद के समर्थन में ऑटो सेवा बंद रखने की घोषणा का असर यह हुआ है कि राजधानी में ऑटो सेवा भी ज्यादातर बंद है। ई रिक्शा का परिचालन भी नहीं हो रहा है। नगर निगम द्वारा कई रूटों पर चलाई जा रही सिटी बस सेवा पर भी झारखंड बंद का असर पड़ा है। ज्यादातर रूटों पर नगर निगम की सिटी बसें नहीं चल रही हैं और यात्री परेशान हैं।

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया था अलर्ट

बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। राजधानी रांची समेत राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी 24 जिलों को अलर्ट किया था। सभी जिलों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। रांची में 15 सौ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। जगह जगह वॉटर कैनल, वज्र वाहन को भी लगाया गया। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई। एक दर्जन डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर, जिले के विभिन्न थाना प्रभारी और दरोगा की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई । इसके अलावा मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई।

Share this:

Latest Updates