Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा’, वायरल हो रहा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का पुराना बयान

‘आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा’, वायरल हो रहा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का पुराना बयान

Maharashtra (महाराष्ट्र) में सियासी हालात पल-पल बदल रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे घनघोर संकट में फंसे हुए हैं। उनकी पार्टी के अधिकतर विधायक एकनाथ शिंदे की ओर मीडिया द्वारा बताए जा रहे हैं। इन तमाम स्थितियों के बीच एक मजेदार मामला भी सोशल मीडिया पर तैरने लगा है। सोशल मीडिया पर अमरावती से सांसद नवनीत राणा और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बयान चर्चा में हैं और साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे को महिलाओं का शाप तो नहीं पड़ गया है। जब कंगना रनौत का घर तोड़ा गया था तो उन्होंने तब कहा था, ‘आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा।’

हनुमान चालीसा विवाद पर नवनीत को भेजा गया था जेल

गौरतलब है कि अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को हनुमान चालीसा विवाद के बाद जेल में डाल दिया गया था और BMC की कार्रवाई में कंगना रनौत के घर में तोड़फोड़ की गई थी। उद्धव ठाकरे सरकार पर लगातार निशाने साधने वाली नवनीत राणा और कंगना रनौत के बयान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। महाराष्ट्र में अजान विवाद के बीच नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने उद्धव ठाकरे को हनुमान चालीसा पढ़ने को कहा था और ऐसा न करने पर मातोश्री जाकर उन्हें हनुमान चालीसा पढ़ने को कहा। इस विवाद में राणा दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। राणा दंपत्ति 13 दिनों तक जेल में रखा गया। तब नवनीत राणा ने कहा था कि उद्धव ने सत्ता का दुरुपयोग किया है और जनता इसका जवाब जरूर देगी। नवनीत राणा ने कहा था कि उद्धव ठाकरे को उनका घमंड ले डूबेगा।

Share this:

Latest Updates