Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बंगाल में राजनीतिक हिंसा जारी : खड़गपुर में तृणमूल और दत्तपुकुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

बंगाल में राजनीतिक हिंसा जारी : खड़गपुर में तृणमूल और दत्तपुकुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल में फिर से एकबार राजनीतिक हत्या का दौर शुरू हो गया है। खड़गपुर में सोमवार रात करीब 10 बजे तृणमूल नेता वेंकट राव की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। परिवार के सदस्यों ने बताया है कि वह फोन पर बात कर रहे थे। तभी स्कूटर पर आए तीन अज्ञात लोगों ने उन पर पांच राउंड गोलियां दागीं। उनकी पीठ, छाती और अन्य जगह गोली लगी है। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाजपा-तृणमूल एक-दूसरे पर लगा रहे हत्या का आरोप

दूसरी ओर दत्तपुकुर के खेजूरतला इलाके में भाजपा नेता मन्मथ मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस का दावा है कि वह प्रमोटिंग का कामकाज करते थे। व्यक्तिगत दुश्मनी में ही उन्हें गोली मारी गई है। उधर, दोनों पार्टियों के नेताओं ने हत्या के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। तृणमूल अपने नेता की हत्या का आरोप भाजपा पर तथा भाजपा अपने नेता की हत्या को तृणमूल पर हत्या करने का आरोप लगा रही है।

Share this:

Latest Updates