Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Politics : ओडिशा के CM नवीन से मिले बिहार के CM नीतीश, जो बात हुई..

Politics : ओडिशा के CM नवीन से मिले बिहार के CM नीतीश, जो बात हुई..

National News Update, Odisha, Bhubaneswar, Bihar CM Nitish Meets Odisha CM Naveen Patnaik : मंगलवार को बिहार के चीफ मिनिस्टर नीतीश कुमार ने उड़ीसा के चीफ मिनिस्टर नवीन पटनायक से मुलाकात की। माना जा रहा है कि यह मुलाकात 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल एकजुट के मद्देनजर हुई लेकिन वास्तव में 2 घंटे में क्या क्या बातचीत हुई इसकी स्पष्टता सामने नहीं आई है। होने का प्रयास कर रहे हैं। 

‘राजनीतिक बातों के बारे में चिंता न करें’

नवीन पटनायक के आवास पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने साथ में लंच किया। नवीन पटनायक ने कहा, “मुझे खुशी है कि नीतीश जी यहां भुवनेश्वर आए। हम पुराने दोस्त और सहकर्मी हैं। हमने वाजपेयी सरकार के साथ मिलकर काम किया है। हम बिहार के पर्यटकों के लिए पुरी में जमीन के आवंटन पर चर्चा कर रहे थे।” नीतीश कुमार ने कहा कि नवीन पटनायक और उनके पिता बीजू पटनायक से उनके पुराने संबंध हैं। बिहार के सीएम ने कहा, “मैं अक्सर नवीन जी से मिलता रहता हूं। हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण मैं उनसे नहीं मिल पा रहा था। इसलिए मैं उनसे मिलना चाहता था।” यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों शीर्ष नेताओं के बीच कोई राजनीतिक चर्चा हुई, इस पर मुस्कुराते हुए जदयू नेता ने जवाब दिया कि राजनीतिक बातों के बारे में चिंता न करें। हमारे बीच इतना मजबूत रिश्ता है, राजनीति के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।

Share this:

Latest Updates