Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Politics: मुंगेरी लाल के सपने देख रही है भाजपा : सुप्रियो भट्टाचार्य

Politics: मुंगेरी लाल के सपने देख रही है भाजपा : सुप्रियो भट्टाचार्य

Jharkhand Update News, Ranchi, BJP, JMM : झामुमो पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने में लगी है। रांची के शालीमार बाजार, रांची में हाट वाले दिन जितने लोग जुटते हैं, उतनी भीड़ जुटाने के लिए गोड्डा से स्पेशल ट्रेन से लोगों को रांची में लाया जा रहा है। सुप्रियो भट्टाचार्य प्रदेश कार्यालय में रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

केन्द्रीय महासचिव भट्टाचार्य ने 11 अप्रैल को रांची में ‘हेमन्त हटाओ, झारखंड बचाओ’ के नारों के साथ भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि भाड़े के प्यादे से लड़ाई नहीं लड़ी जाती। हेमन्त हटाओ का ख्वाब भाजपा देख रही है। उन्होंने कहा कि तमाम एजेंसियों की मदद से उछल-कूद कराने के बावजूद इस सरकार की सेहत पर असर नहीं पड़ा। उसे पांच सालों का जनादेश प्राप्त है। अगले 50 सालों के लिए भी आशीर्वाद सुरक्षित है। भाजपा और रेलवे बतायें कि आखिर गोड्डा से 10 अप्रैल को खुलनेवाली स्पेशल ट्रेन के लिए किसने कितना भुगतान किया है। आखिर इतना पैसा कहां से आया है।

Share this:

Latest Updates