Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Politics : कर्नाटक का नया CM तय करेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव..

Politics : कर्नाटक का नया CM तय करेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव..

Karnataka News Update, Bengaluru, Mallikarjun Kharge Will Decide CM Of State : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद रविवार को विधायक दल का नेता चुनने के लिए बेंगलुरू में कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। इसमें सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने तीनों वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को प्रत्येक विधायकों की व्यक्तिगत राय लेने का निर्देश दिया है।

सिद्धारमैया का प्रस्ताव, डीके शिवकुमार का समर्थन

बेंगलुरू में हुई विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष को विधायक दल का नया नेता नियुक्त करने के लिए अधिकृत करते हुए एकल-पंक्ति का प्रस्ताव पेश किया और कांग्रेस के सभी 135 विधायकों ने सर्वसम्मति से उनके प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसका डीके शिवकुमार ने भी समर्थन किया। महासचिव केसी वेणुगोपाल ने खड़गे को विधायकों के प्रस्ताव के बारे में सूचित किया, जिस पर खड़गे ने केसी वेणुगोपाल को निर्देश दिया कि 3 वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को प्रत्येक विधायकों की व्यक्तिगत राय लेनी चाहिए और उन्हें आलाकमान तक पहुंचाना चाहिए। अब कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा नियुक्त तीनों पर्यवेक्षक सभी विधायकों से एक-एक कर उनकी राय लेंगे।

Share this:

Latest Updates