Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Politics On : … और अब नीतीश के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे माझी 

Politics On : … और अब नीतीश के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे माझी 

Bihar Update News, Patna, Hot Politics Between Nitish & Majhi, Defamation Case Against Nitish : आज के समय में बिहार की राजनीति खूब मजेदार दौर से गुजर रही है। नीतीश कुमार पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ बड़े स्तर पर एक प्रयास में जुटे हुए हैं। विपक्ष की एकता को लेकर वह विश्वस्त हैं। विपक्षी पार्टियों को भी उन पर भरोसा है, लेकिन उनके ही राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अब बहुत गरमा गए हैं।  पहले तो उनके मंत्री पुत्र संतोष सुमन मांझी ने इस्तीफा दिया। उसके बाद सोमवार को मांझी ने राजभवन जाकर महागठबंधन की सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मानहानि का मुकदमा करेगा।

मुकदमा के पीछे का कारण 

पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी पर मुखबिर होने का आरोप लगाया था कि वह इधर की बात उधर करते, उससे पहले उनसे इस्तीफा ले लिया गया। इसी बात पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने तय किया है कि उन पर मानहानि का मुकदमा करेगा। हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्यामसुंदर शरण ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का अपमान किया है। उन्होंने जिस तरह से मुखबिर होने का आरोप लगाया है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह शब्द वापस लेने पड़ेंगे। उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी। ऐसा नहीं करने पर मानहानि का मुकदमा किया जाएगा।

Share this:

Latest Updates